मुरादाबाद

प्रेम विवाह के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । ठाकुरद्वारा क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज दो महीने बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। युवक का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का इस मौत को आत्महत्या मानने से इनकार
परिवारवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले पत्नी ससुराल में झगड़ा कर मायके चली गई थी। अगले ही दिन जुनैद की लाश फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि जुनैद की हत्या की गई है, और इसके लिए उन्होंने उसकी पत्नी और उसके दो भाइयों को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार ने तीनों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ ठाकुरद्वारा रुद्र कुमार सिंह ने बताया, “शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button