खैरथल

नीट पेपर लीक, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में एनएसयूआई का कैंडल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। किशनगढ़बास। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा के नेतृत्व में मंगलवार को किशनगढ़बास में नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई तथा राजस्थान बीज निगम में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च तोप चौराहे से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कैंडल मार्च की अगुवाई की। इस अवसर पर बलराम यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जबकि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं। साथ ही राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एवं राजस्थान बीज निगम के एक निदेशक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों तथा एसीबी द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के मामले को लेकर भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
कैंडल मार्च में उपस्थित युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई करने तथा आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में तिजारा प्रधान दयाराम चावड़ा संजय गुर्जर पूर्व शहर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल पार्षद अर्जुन ठाकुर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत एसआई प्रदेश महासचिव रवि सेन अंतू गुर्जर सद्दाम खान सुनील पार्षद वनीस खान सहित एनएसयूआई पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button