बरेली

ब्रेन बियोन्ड बाउन्ड्रीजः इंटीग्रेटिंग साइन्स, एजुकेशन एण्ड टैक्नोलाॅजी” शीर्षक पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विष्वविद्यालय द्वारा बैक आफ बडौदा के सहयोग से दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 ब्रेन बियोन्ड बाउन्ड्रीजः इंटीग्रेटिंग साइन्स, एजुकेशन एण्ड टैक्नोलाॅजी” दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं।
संमेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. के.पी. सिंह, (कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली), विशिष्ट अतिथि डाॅ. सन्दीप सरन (कार्यवाहक निदेशक सी.ए.आर.आई. बरेली), विषय विशेषज्ञ प्रो. संतोष अरोड़ा (डीन एवं विभागाध्यक्षा, शिक्षा संकाय विभाग, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली), विषय विषेषज्ञ डाॅ. योगेश कुमार (ए. आर. एस. डी. काॅलेज, दिल्ली  विश्वविद्यालय), डाॅ. ए. के. मिश्रा पूर्व प्राचार्य, एस.एस. काॅलेज, शाहजहाँपुर एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), निदेशक डाॅ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, सम्मेलन के आयोजक सचिव डाॅ. सुमित अग्रवाल, संयोजिका डाॅ. सोनल अग्रवाल,  समन्वयक डाॅ. नीतू शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन  की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया तथा इस सम्मेलन के लिए प्रकाशित सांराक्ष पुस्तिका (प्रोसीडिंग्स) का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
अपने स्वागत उद्बोधन में प्रबन्ध समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. संतोष अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के विषय की प्रासंगिकता एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के.पी. सिंह ने अपने आशीष वचन प्रदान किये उन्होने अपने सम्बोधन में सम्मेलन की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान, शिक्षा एवं प्रौधोगिकी का समन्वय आधुनिक समाज की प्रगति का आधार है। इस सम्मेलन में कनाडा, भूटान, नेपाल आदि देशो के अतिरिक्त भारत के विभिन्न प्रदेशो के विश्वविद्यालयों एवं अनुसन्धान संस्थान के वैज्ञानिकों एवं प्रवक्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये तथा अपने शोध निष्कर्षों और अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। उनके व्याख्यानों से शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को नवीन वैज्ञानिक और शोध परक जानकरियां प्राप्त हुयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विषिष्ठ अतिथियों, विषय विषेषज्ञों एवं एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में सम्मेलन के आयोजक सचिव डाॅ. सुमित अग्रवाल ने सभी अतिथियों विषिष्ठ विषय विषेषज्ञों अतिथियों, षोधार्थियों एवं प्रतिभागियों के प्रति उनकी गरिमामयी उपस्थिति तथा सम्मेलन को सफल बनाने में दिये गये योगदान हेतु आभार व्यक्त किया उन्होने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से ज्ञान, अनुसन्धान एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान होती है। मंच संचालन डाॅ. सोनल अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. के.के. मेहरोत्रा, अजीत सिंह, डाॅ. पूजा अग्रवाल, डाॅ. विपुल मेहरोत्रा, डाॅ. के.के. अग्रवाल, डाॅ. ए. के. शर्मा, शोभित अग्रवाल, डाॅ. सीमा श्रीवास्तव, डाॅ. नाजो बी, डाॅ. तरूण पाण्डेय, मंयक शर्मा, डाॅ. राजपाल वर्मा, संचित कक्कड़, आदि उपस्थित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button