पाकुड़

संताल परगना स्थापना दिवस पर संताली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Santali Quiz Competition organized on Santhal Pargana Foundation Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संताल परगना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संताल लाहांती बाईसी, संताल परगना (दुमका) की ओर से दिनांक 14-12-25 को के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ में संताली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आदिवासी एवं पिछड़े वर्गों के छात्रों को सही मार्गदर्शन प्रदान करना तथा विभिन्न विभागों में निकलने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं परीक्षा का समापन लाहांती बाईसी के सक्रिय सदस्यों कमल मुर्मू, एडवर्ड सोरेन, कैलाश मरांडी, प्रवीन मरांडी, जयसेन सोरेन एवं बोना टुडू की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संताल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर दुमका में पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button