खैरथल

रसगन में चिकित्सा शिविर 21 जून को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : जिला अधंता निवारण समिति अलवर के तत्वाधान में आगामी 21 जून 2026 (रविवार ) को एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्रीमति मीरा देवी की पुण्यतिथि एवं तिलक सेवा समिति रसगन के तत्वाधान में , तिलक बाल विधा विहार स्कूल रसगन ( खैरथल ) में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच कर दवाइयां और नजर के चश्मे रिहायती दर वितरित किए जाएंगे। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा,उनका श्रॉफ धर्माथ नेत्र चिकित्सालय  अलवर शाखा में सुप्रसिद्ध डॉ. श्राफ एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के रहने, खाने-पीने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। सिविल में मरीजों के लिए नाश्ते और पानी की  भी व्यवस्था  रहेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button