गोड्डा

पेंशनरों के भौतिक सत्यापन को लेकर पथरगामा में बैठक

जेंडर सीआरपी को दी गई दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में पेंशनरों के भौतिक सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएसएलपीएस के सभी जेंडर सीआरपी उपस्थित रही। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जेंडर सीआरपी को सत्यापन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, उसके उपयोग तथा सर्वे की संपूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पेंशनधारियों का डोर-टू-डोर जाकर सर्वे कर भौतिक सत्यापन पूरा किया जाए। उन्होंने आधार अपडेट को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया और क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या को तत्काल प्रखंड कार्यालय को सूचित कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने बाल विवाह रोकने, भ्रूण हत्या रोकने तथा महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने की शपथ ली। मौके पर जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रमन कुमार मिश्रा, प्रखंड सहायक गुड़िया रानी, कृष्ण मोहन कुमार सहित जेंडर सीआरपी रेखा देवी, भवानी देवी, सुलोचना देवी, सहीतो टुडू, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, ललिता कुमारी, पूजा विश्वकर्मा, मीनाक्षी कुमारी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button