झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ की सूरजगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार खेदड़ व प्रभारी बंशीधर झाझड़िया को नियुक्त कर कार्यकारिणी का किया गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव सत्यनारायण पूनियां की अभिशंषा पर महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने सूरजगढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर राजकुमार खेदड़ व बंशीधर झाझड़िया को प्रभारी नियुक्त कर मनोज खेदड़ को सलाहकार के पद का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही ब्लॉक महासचिव विड़दीचंद खेदड़, महासचिव मनोज कुमार, महासचिव राधेश्याम खेदड़, महासचिव सुरेन्द्र कुमार को पद की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर रणदीप कुल्हरिया, उपाध्यक्ष अनिल खेदड़, उपाध्यक्ष जोगेंद्र ख्यालियां एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खेदड़ को मनोनीत करते हुए सचिव के पद पर अनिल कुमार, सचिव प्रताप सिंह व सचिव विजेंद्र सिंह खेदड़ को बनाया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सूरजगढ़ पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ का उपस्थित लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया ।



