गोड्डा

प्रखंड स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल है बसंतराय प्रखंड: मंत्री संजय प्रसाद यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय गोड्डा:- प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर 2 बजे स्थापना दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड छेत्र से आए सैकड़ों की भीड़ में कार्यक्रम का शुभारंभ गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मशहूर शायर शंकर कैमुरी के संचालन में आयोजित समारोह का आगाज उन्हीं के नाते पाक से हुआ।
 कार्यक्रम के आगाज में शंकर कैमुरी द्वारा पर पढ़ी गजल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम के शुरुवात में प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक,जिप सदस्य अरशद वहाब और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के द्वारा मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं अनुमंडल अधिकारी बैद्यनाथ उराव के साथ अन्य अतिथियों को फुल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में बसंतराय प्रखंड के वैसे सभी छात्र छात्राएं जिन्होंने नीट 2025 में सफलता पाई है तथा बसंतराय प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूल +2 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के 2025 में मेट्रिक व इंटर के टॉपर रहे छात्र छात्राओं को समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव  के हाथों सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि बसंतराय से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। यहां के विकास के लिए उन्होंने विशेष योजना बना रखी है आने वाले समय में क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने बताया कि कई योजनाएं धरातल पर उतार दी गई है जिसका काम भी चल रहा है आने वाले समय में बाकी बचे योजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, अनुमंडल अधिकारी बैद्यनाथ उरांव। बीडीओ श्रीमान मरांडी,जिप सदस्य एहतेशाम उल हक,अरशद वहाब,थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव,कांग्रेस के आलमगीर आलम,मुखिया आलमगीर,जेएमएम के सुल्तान अहमद,वरुण यादव,भारत पंडित,प्रमोद झा,सीताराम खेतान,प्रखंड कर्मी एवं पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button