बरेली

खड़े टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो

चार की मौके पर मौत, कई घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बड़ा बाईपास पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे खड़े टैंकर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
हादसे में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद एक युवक बोलेरो में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे रहे। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर निकालने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button