साहेबगंज

सकरीगली–महाराजपुर के बीच रेल परिचालन बहाली को लेकर युद्धस्तर पर जारी है कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में पूर्व रेलवे,मालदा मंडल अंतर्गत सकरीगली–महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध
Embankment के कटाव से प्रभावित रेल क्षेत्र में बहाली कार्य का जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित स्थल पर चल रहे बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।अपर समाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि प्रभावित स्थल पर रेलवे के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।रेल परिचालन को शीघ्र सामान्य स्थिति में लाने के उद्देश्य से सभी संबंधित टीमें चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।जिला प्रशासन द्वारा भी पूरे घटनाक्रम पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं रेलवे प्रशासन के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए बहाली कार्य को गति देने और रेल सेवाओं को यथाशीघ्र सामान्य कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button