
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। शहर में जलदाय विभाग द्वारा कई सालों से सूखी पड़ी बोरिंग को गहरा किया ,पर्याप्त पानी मिलने से पेयजल सप्लाई के मामले में शुक्रवार को राहत भरी खबर सामने आई। विभाग ने संबंधित बोरिंग पर भीलवाड़ा मशीन लगाकर दोबारा खुदाई कराई, जिससे पुनः पानी निकल आया है।जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग की मातौर रोड, घीसाराम मार्ग सहित वार्ड 18 व 19 में पेयजल सप्लाई के लिए बोरिंग वर्षो से खराब पड़ी थी पानी सूख चुका था। इससे इन क्षेत्रों में पानी की समस्या गहराने लगी थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।शुक्रवार को विभाग द्वारा मौके पर विशेष मशीन लगाकर गहराई तक खुदाई कराई गई, जिसके बाद बोरिंग में फिर से पर्याप्त पानी मिल गया। इस कार्यवाही के बाद अब विभाग जल्द ही इन क्षेत्रों में पुनः नियमित जल सप्लाई शुरू करेगा।स्थानीय निवासी मुरारी लाल शर्मा ने इस पहल पर राहत जताते हुए कहा कि समय पर की गई खुदाई से क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट टल गया हैं गर्मी मे लोगो को राहत मिल सकेगी। शर्मा ने बताया बोरिंग की गहराई अब 1000 फुट की गई है पर्याप्त मात्रा मे पानी लगा है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
पार्षद अंकित चौधरी का मानना है कि अब उम्मीद है कि मातौर रोड, घीसाराम मार्ग और वार्ड 18 व 19 के लोगों को जल्द ही सुचारु पेयजल आपूर्ति मिलने लगेगी, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या सामान्य हो सकेगी। जल्दी ही इस बोरिंग से पेयजल सप्लाई शुरू करने के प्रयास जारी है।


