विश्वास की वापसी जनसेवा में छिन्दवाड़ा पुलिस के द्वारा 47.11 लाख रुपये के 251 गुम मोबाइल नागरिकों को सौपें गए मोबाइल l
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l साइबर सेल के माध्यम से गुम मोबाईल के मालिकों मै आई मुस्कान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा एक बार पुन, गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।विगत कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कुल 251 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹47,11,900.00 रुपये है,विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किए । बरामद मोबाइलों को आज पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
यह कोई पहली पहल नहीं है lइससे पूर्व भी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम मोबाइल संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है l जिसमें वर्ष 2025 लगभग 1 करोड़ 72 लाख रुपये के 904 मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किये जा चुके है। इसी तारतम्य में नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में, खोए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर फिर एक बार मुस्कान लौट आई । इन मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर,आर्मी मेन, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो,ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी किसान और अन्य शामिल हैं।उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर,आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा एवं मोहित चन्द्रवंशी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुलिस सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है। नव वर्ष 2026 का संकल्प ना ओटीपी साझा करेंगे, ना ठगे जायेंगें सायबर जागरूकता ही नव वर्ष की सार्थक शुभकामनाये दिए l



