अमरोहा

नदी से बालू निकालते समय 3 युवक बहे

देहरादून में करते थे मजदूरी:अमरोहा के रहने वाले थे, बचाव टीम कर रही तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तराखंड के देहरादून में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अमरोहा की हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र से 11 मजदूर रक्षाबंधन से दो दिन पहले देहरादून के बजे वाला गांव पहुंचे थे। वे यहां नदी से बदरपुट निकालने का काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह काम के दौरान तीन मजदूर नदी में बह गए। इन तीनों में रहरा के पुष्पेंद्र, पीतम और पंकज शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल तीनों युवक लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन खोजबीन में जुटा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button