
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल की शुरुआत में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसी क्रम में 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तैनाती उनकी हालिया पदोन्नति (प्रमुख सचिव रैंक) के बाद हुई है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हुई।
अजय कुमार शुक्ला इससे पहले सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर कार्यरत थे। उनकी इस नई भूमिका को उनके समृद्ध प्रशासनिक अनुभव के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने पूर्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश जैसे संवेदनशील पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई है सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश में सहकारी समितियों, किसान क्रेडिट सुविधाओं, डेयरी विकास, चीनी मिलों एवं अन्य सहकारी योजनाओं का संचालन करता है। यह विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसान कल्याण एवं ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का केंद्र बिंदु है।



