खैरथल
बालिका गरीमा स्थापना कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। डिग्निटी फार गर्ल्स चाइल्ड फाउंडेशन जयपुर के बालिका गरीमा स्थापना कार्यक्रम के तहत् मंगलवार को शिव आदर्श स्कूल में छात्राओं को नोटबुक्स का वितरण किया गया। संस्था के शहर कार्डीनेटर प्रेमचंद कौशिक ने बताया कार्यक्रम में छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरण किया जाती है फाउंडेशन खैरथल क्षेत्र मे 9 स्कूलों मे नोटबुक्स वितरण कर चुका है अभी आगे भी कार्यक्रम चालु रहेगा
जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। इन वितरण कार्यक्रमों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद करना है। इस अवसर पर फाउंडेशन के जिला कार्डीनेटर रविंद्र शर्मा,विधालय स्टाफ और लाभार्थी मौजूद रहे


