रामपुर शाहबाद
मोटरसाइकिल फिसल कर गिरने से दो लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद : शाहाबाद बिलारी स्टेट हाईवे पर राणा शुगर मिल के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार विमल और रोहित निवासी ग्राम अनवा शादी के लिए बिलारी कपड़े खरीदने जा रहे थे तभी राणा शुगर मिल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया



