प्रकृति विहार पार्क का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण पर जोर
Deputy Commissioner inspected Prakriti Vihar Park, emphasis on beautification

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित डाकबंगला परिसर में बने प्रकृति विहार पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, रखरखाव, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क को बेहतर तरीके से विकसित कर इसे आमजन और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने हरियाली, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पार्क परिसर में मैरेज हॉल निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने परिसर स्थित हवामहल का अवलोकन कर उसके जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) का निर्देश दिया और ऐतिहासिक संरचनाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।



