पाकुड़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार होंगे राज्यस्तरीय सम्मानित, उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन एवं मतदाता जागरूकता में जिले को दोबारा मिली उपलब्धि

National Voters' Day 2026: Pakur Deputy Commissioner Manish Kumar to be honored at the state level; district achieves second success in excellent election management and voter awareness

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार को उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन और मतदाता जागरूकता के लिए 25 जनवरी 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल, झारखंड द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय बीएलओ, सुपरवाइजर, ईआरओ, एईआरओ सहित सभी निर्वाचन अधिकारियों और कर्मियों की टीमवर्क एवं मेहनत को दिया। जिले में संचालित प्रोजेक्ट समावेश और मतदाता जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप 18–19 वर्ष आयु वर्ग के प्रथम बार मतदाताओं की संख्या 40,107 से बढ़कर 50,280 हो गई। दिव्यांग, वरिष्ठ और तीसरे लिंग के मतदाताओं का समावेशन भी प्रभावशाली रहा। प्री-एसआईआर गतिविधियों में पाकुड़ जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जिसमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र ने 83.87% मतदाता मैपिंग पूर्ण की। इस मॉडल ने न केवल सांख्यिकीय सुधार किया, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और प्रशासन-जनता विश्वास को भी मजबूत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button