ठंड को देखते हुए जिप अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेंब्रम ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
In view of the cold, Zilla Parishad President Julie Khistmani Hembram distributed blankets among the needy.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी के द्वारा मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अन्तर्गत आने वाले गांवों के असहाय, दिव्यांग एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम शहपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड के चुनपाड़ा, सिंदरीसोल, डूमरसोल, जोका, बरमसिया, शहपुर, ढेकीडूबा पंचायत के चिरुडीह, बरमसिया सहित अन्य गांवों के दर्जनों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सुशील मुर्मू सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों और असहाय लोगों से अपील की कि ठंड के मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा गर्म पानी का सेवन करें। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए जिला परिषद अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।



