ललितपुर

बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैण्ड में शासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा बसों में कार्यरत चालक, परिचालक एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की सामान्य स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों की एच.आई.बी., सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जांच तथा 16 व्यक्तियों की क्षय रोग की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। शिविर में 105 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से तीन व्यक्ति निकट दृृष्टि दोष से एवं 52 लोग दूर दृृष्टि दोष से ग्रसित पाए गए जिन्हें चश्में की सलाह दी गयी। नेत्र परीक्षण में 50 व्यक्तियों की दृृष्टि सामान्य पायी गयी। शिविर में राजकुमारी, अतुल, अरविन्द एल.टी., मनीष, नवीन सोनी एसटीएस, आदेश श्रीवास्तव पीपीएमसी, अमित पुरोहित एसटीएलएस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button