अमरोहा
अमरोहा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा सुभासपा की शिकायत पर अवैध निर्माण सील
भू माफिया पर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के सराय कोहना मोहल्ले में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है l सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल तोमर ने इस मुद्दे को पार्टी अध्यक्ष और मंत्री ओपी राजभर के समक्ष रखा l जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियो ने अवैध निर्माण हटाने की मांग की l मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण को सील कर दिया है l जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है l जिलाध्यक्ष तोमर ने अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है l उन्होंने दोषियों पर एंटी भूमिया एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग भी की है l सुहेलदेव समाज पार्टी के नेताओं का आरोप है कि जिला प्रशासन की भूमाफिया से मिली भगत है l उन्होंने कब्रिस्तान की भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है l



