असम

विश्वनाथ में 12 जनवरी को महर्षि महेश योगी जी का जन्मदिवस ” ज्ञान युग दिवस” के रूप में मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विश्वनाथ : भारत के महान संत अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चेतना वैज्ञानिक तथा भावातीत ध्यान के प्रणेता परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी का 109 वां जन्म दिवस आज प्रातः 10 बजे महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ विश्वनाथ चारिआलि आश्रम में ” ज्ञान युग दिवस ” के रूप में मनाया गया। आज के कार्यक्रम के विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में विश्वनाथ जनपद के पुलिस अधीक्षक अजागोरण बसुमतारी ,विश्वनाथ जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री प्रभुनाथ सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री सूर्यनारायण पाण्डेय , पत्रकार ज्ञान पाडेय , शिक्षक संतोष -कुमार महतो जी सहित बहुत सारे गणमान्य लोग महर्षि जयंती समारोह मे मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विश्वनाथ जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजागोरण बसुमतारी ने महर्षि महेश योगी जी के फोटो के दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम गुरुपूजन, वेद पाठ, भावातीत ध्यान भजन कीर्तन एवं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस एक दिवसीय ‘ज्ञान युग’ समारोह’ का आयोजन आश्रम के समस्त आचार्य, वरिष्ठ एवं बटुक पंडित एवं समस्त कर्मचारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम का संचालन आचार्य खगेन्द्र गौतम व पुन्य प्रसाद वास्तोला जी के द्वारा किया गया आश्रम प्रभारी श्री भूपाल कुमार शर्मा (सिद्धि शिक्षक) एवं श्री मनोज सिह द्वारा “महर्षि ज्ञान युग समारोह” मे आये हुये सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button