असम

एनजीटी ने असम में ट्रेन दुर्घटना में सात हाथियों की मौत पर सीपीसीबी से मांगा जवाब। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने असम के होजाई जिले में पिछले महीने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के बाद सात हाथियों की मौत के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा है। ट्रिब्यूनल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि इस घटना से गंभीर पर्यावरणीय चिंताएं उठती हैं। बता दें कि, दुर्घटना 20 दिसंबर 2025 को असम के होजाई जिले के चांगजुराई गांव के पास हुई, जब साइरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक हाथी परिवार से टकराई। इस टक्कर से ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे जमुनामुख-कामपूर खंड पर लामदिंग मंडल के अंतर्गत पटरी से उतर गए। सात हाथी मारे गए, जिनमें तीन वयस्क और चार बछड़े शामिल थे, जबकि एक बछड़े को चोटें आईं। इसी सिलसिले में 5 जनवरी को जारी आदेश में एनजीटी ने कहा कि घटना की परिस्थितियां जांच की मांग करती हैं। ट्रिब्यूनल ने सीपीसीबी, असम सरकार के विशेष मुख्य सचिव (पर्यावरण), प्रधान मुख्य वन संरक्षक और असम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पक्षकार बनाया है। मामला 28 जनवरी को कोलकाता में एनजीटी की पूर्वी क्षेत्रीय पीठ में अगली सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है।इसपर अधिकारियों ने घने कोहरे के कारण कम दृश्यता को दुर्घटना का कारण बताया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वन विभाग को टक्कर के कारणों की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button