जलालाबाद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, निर्माण कार्यों का शुभारंभ
वार्ड छह में बाउंड्रीवॉल और इंटरलॉकिंग का निर्माण शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जलालाबाद, शामली। नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला जामिन अली स्थित वार्ड नंबर छह में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बाउंड्रीवॉल और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शुरू कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक की मौजूदगी में समाजसेवी हाजी साजिद मलिक और हाजी रशीद कुरैशी ने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया।
नगर पंचायत के बोर्ड फंड एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि से लाखों रुपये की लागत से ये कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में स्थानीय सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सभासद संजू सैनी, सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र पाल, राशिद मलिक, सुनहैरा कोरी, इनाम कुरैशी, तासीन मंसूरी और यूसुफ सहित वार्ड एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।