साहिबगंज से मनिहारी फेरी सेवा चालू करने की मांग- अखलाक
Demand to start ferry service from Sahibganj to Manihari – Akhlaq

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज:-युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखलाक नदीम ने साहिबगंज उपायुक्त से जनहित में साहिबगंज फेरी सेवा घाट पिछले बार जैसे सरकारी स्तर पर पैसेंजर जहाज जो साहिबगंज से मनिहारी चलने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन कुछ महीनो से गंगा मे अत्यधिक पानी बढ़ जाने के कारण यह सुविधा बंद कर दी गई।जिस कारण लोगो को साहिबगंज से मनिहारी,कटिहार,पूर्णिया सहित अन्य जगह जाने मे जाने मे काफ़ी परेशानी हो रही है।वही लोगों को भागलपुर के रास्ते इन जगहों में जाने के लिए काफी समय और पैसे अधिक लग जाता है।वही लोग मनिहारी जाने के लिए नाव का सहारा लें रहे है।नाव में क्षमता से ज्यादा सवारी होने की वजह से हमेशा खतरा बना रहता है।जिस कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती ह।वही कई बार नाव दुर्घटना हो चुका है।अखलाक नदीम ने उपायुक्त से साहिबगंज से मनिहारी फेरी सेवा पुनः चालू कराने की मांग की है।



