सिंगरौली
झारा रोजगार सहायक ने पत्रकार के कार्यालय में आकर दी धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली जिला के जनपद क्षेत्र देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा के प्रभावी सचिव रोजगार सहायक शिव बदन साकेत ने बीते शुक्रवार को शाम के लगभग 7: 00बजे दैनिक जागरण सरई के कार्यालय में अचानक पहुंचकर पत्रकार शंकर प्रसाद जायसवाल को जान से मरवाने एससी/ एसटी एक्ट गंभीर आपराधिक मामले 354 ,376 सहित अन्य मामले में फसाने की धमकी दी है।
मेरे चक्कर में मत फंसिए, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा
झारा पंचायत के रोजगार सहायक ने अपने पंचायत के भ्रष्टाचार की खबर देखकर बौखला गया और न आव देखा न ताव सीधे दैनिक जागरण कार्यालय सरई पहुंचकर दबंगई व गुंडागर्दी दिखाया। कहा कि तुम बड़े पत्रकार बनते हो, झारा ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार का समाचार छपवाते हो। मेरे चक्कर में मत फंसो नहीं तो मैं बर्बाद कर दूंगा। किसी काम के नहीं रह जाओगे।
शिवबदन साकेत रोजगार सहायक ने पत्रकार से छीना मोबाइल
ग्राम पंचायत झारा का रोजगार सहायक पत्रकार के कार्यालय में पहुंचकर अपने घिनौने क्रियाकलाप को रिकॉर्डिंग करने से रोकने हेतु पत्रकार का मोबाइल छीन लिया था जिससे कि उसके इस घिनौने काली करतूत का पर्दाफाश न हो सके। क्या पंचायत विभाग का सरकारी सिस्टम इन्हें यही सिखाता है? इस पर पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भ्रष्टाचारियों का उजागर पत्रकार नहीं तो कौन
जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत झारा की अनियमितता व भ्रष्ट कार्य व्यवहार की खुलासा पत्रकार शंकर प्रसाद जायसवाल ने करने की कोशिश की तो बदले में जबरदस्त धमकियां मिलीं,तो क्या पत्रकार इस भ्रष्ट सिस्टम को उजागर करने के लिए अपना जीवन दाव में लगा देगा यह सवाल बुद्धजीवियों ने जिला प्रशासन से पूंछा है।
जिले में पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित सिंगरौली जिले में
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाला पत्रकारिता व मीडिया बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। हर समय इन्हें भ्रष्टाचारियों व दबंगों द्वारा मारने -पीटने व फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकियां मिलती हैं। उन्हें समाचार कवरेज करने में भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ताहै।
रोजगार सहायक की धमकी क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
झारा रोजगार सहायक के द्वारा दैनिक जागरण पत्रकार शंकर प्रसाद जायसवाल को उनके कार्यालय में आकर अकेले में दिया गया धमकी एवं फर्जी मुकदमा लगवाने की बात सरई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
पत्रकार ने थाने में दिया शिकायती पत्र
सरई क्षेत्र के पत्रकार शंकर प्रसाद जायसवाल ने झारा रोजगार सहायक के धमकियों व मरवाने पिटवाने की बात से काफी आहत हैं एवं उन्होंने नजदीकी थाना सरई में अपना शिकायती पत्र दिया और ऐसे भ्रष्ट व दबंग रोजगार सहायक पर कार्यवाही की मांग की है।



