खैरथल
ग्राम अजीजपुर में आम रास्तो पर अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर कलक्टर को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिले की मुंडावर तहसील के ग्राम अजीजपुर के वाशिदो ने बुधवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के रास्तो से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है!
ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया की ग्राम अजीजपुर के कुछ लोगो के जिनके मकान आराजी गुवाडे रास्ते से लगते है उन सभी लोगो ने जबरन रूप से गांव के सभी आम रास्तो पर अतिक्रमण कर रखा है जिससे सभी ग्रामवासियों को उन रास्तो से आने जाने व अपने वाहनों को लाने ले जाने में काफी परेशानी हो रही है!यदि किसी अतिकर्मी को रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिये कहा जाता है तो वो झगडा करने पर उतारू हो जाते है! अभी हाल में अजीजपुर कॉलोनी में रोड पर लगे पत्थरों के कारण दो समाज के लोगो के मध्य झगडा हो चूका है!
ग्राम अजीजपुर के सभी आम रास्तो पर जिन पर गांव के लोगो ने जबरन अतिक्रमण कर रखा है उस अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजकर हटवाया जावे जिससे गांव में शांति व्यवस्था कायम रह सके। गांव के सभी लोग उक्त रास्तो का शांतिपूर्ण उपयोग कर सके।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच बेरोज हजारी लाल यादव,रहमान, कमरुद्दीन,प्रताप सिंह, राकेश कुमार,सुबेदिन खान,इसाक,सतीश, जयसिंह समेत अनेको लोग मौजूद रहे!


