
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर देशभक्ति के रंग में रंगा थाना मंडावली। स्वतंत्रता/राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आज थाना मंडावली परिसर में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। इस दौरान पुलिस बल ने तिरंगे को सलामी दी। तथा
थाना अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर पुलिसकर्मी देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में थाना स्टाफ और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



