बिजनौर

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रावली बांध और गलखा देवी क्षेत्र का किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावितों को बंटी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील बिजनौर क्षेत्र के रावली बांध एवं गलखा देवी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर, बांध की स्थिति तथा सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की। तथ ग्रामीणों से संवाद करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह उनके साथ है और आपदा की स्थिति में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जनसामान्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

प्रभारी मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बांधों एवं तटबंधों की निरंतर निगरानी करने और जहां मरम्मत की आवश्यकता हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बाद में प्रभारी मंत्री ने बैराज स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की स्थिति का आकलन किया। बैठक में जलस्तर, बांधों की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और राहत-बचाव तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलाधिकारी जसजीत कौर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button