80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद जायसवाल स्मृति सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र एवं ग्यारह ग्यारह हजार नगद प्रदान कर मैट्रिक परीक्षा के स्कूल टॉपर छात्र छात्राएं किए गए पुरुस्कृत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। 80 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार के छात्र-छात्राएं जो इस वर्ष 2026 के सत्र में मैट्रिक परीक्षा में अपने स्कूल टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद जायसवाल जी की पुण्य स्मृति में विगत छ: वर्षों पूर्व से प्रतिवर्ष पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर को प्रशस्ति पत्र एवं ग्यारह ग्यारह हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किए जाते हैं। इस वर्ष 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे छात्र कुणाल कुमार प्रजापति को ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि कुंदन कुमार थाना प्रभारी कसमार एवं प्राचार्य फारूक अंसारी व समाजसेवी रोहित कुमार जायसवाल के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ग्यारह हजार रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसी तरह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार के मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर रही छात्रा शतरूपा मुखर्जी को कुंदन कुमार थाना प्रभारी कसमार एवं समाजसेवी रोहित कुमार जायसवाल के द्वारा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ग्यारह हजार रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति लगन और उच्च मुकाम हासिल करने की प्रेरित कर शिक्षा को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक दुर्गा प्रसाद प्रजापति, अखिल कुमार चौबे ,कमलेश कुमार जायसवाल ,विपिन मुखर्जी सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




