सिंगरौली

माड़ा में 10वीं-12वीं के 20 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने बांटे लैपटॉप और सिलाई मशीन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

माड़ा: जनपद क्षेत्र माड़ा में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने और होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने क्षेत्र के 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभाशाली टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, सिलाई मशीन और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।

लगातार चौथे वर्ष जारी रहा सम्मान का सिलसिला
जनपद सदस्य रणधीर सिंह पिछले चार वर्षों से लगातार अपने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की यह सराहनीय परंपरा निभाते आ रहे हैं। इस पहल के माध्यम से वे अब तक कुल 81 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर चुके हैं, जिससे न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ा है बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।
आगे भी जारी रहेगा प्रोत्साहन का कार्य

कार्यक्रम के दौरान रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनके अंदर आगे बढ़ने की ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना पैदा होती है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति आने वाले वर्षों में भी क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को इसी प्रकार सम्मानित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
समारोह में उपस्थित स्थानीय निवासियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने रणधीर सिंह की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button