बोकारो

झारखंड एजुकेशन सेंटर एवं सोहिनी संगीत विद्यालय का दुगदा में एकल सेमिनार का आयोजन

सम्मानित किए गए टॉपर विद्यार्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो ।

बोकारो । झारखंड एजुकेशन डेवलपमेंट एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को झारखंड एजुकेशन सेंटर एवं सोहिनी संगीत विद्यालय का एकल सेमिनार का आयोजन दुगदा पक्षिमी पंचायत सचिवालय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि दुगदा उत्तरी पंचायत मुखिया चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया चंदन सिंह के हाँथो सोहनी संगीत विद्यालय के सत्र 24 25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट मोमेंटम एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मोमेंटम एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।संगीत परीक्षाफल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप फाइव में स्नेहा चक्रवर्ती,अद्रिशा चक्रवर्ती,संभावी गोस्वामी,उज्जवल गिरी,देव आनंद अमन गिरि ने स्थान बनाया है। सेमिनार को संबोधित करते मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा सुखद जिंदगी जीने में संगीत का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। आज के युवा पीढ़ी एवं बच्चों में सांस्कृतिक कोर्स संगीत के क्षेत्र में काफी रुझान बढा है।विशिष्ट अतिथि चंदन सिंह ने कहा भोकल,इंस्ट्रूमेंटल,गीत संगीत पेंटिंग में अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे मुकाम तक पहूँचाने में सोहनी संगीत विद्यालय प्रयासरत है।संस्था की प्राचार्या मंजू विश्वास ने कहा शिक्षा का मतलब सिर्फ पढ़ना लिखना या नंबर लाना नहीं होता है।शिक्षा एवं संगीत जिंदगी को सकारात्मक तरीके से सफलतापूर्वक जीना सिखाती है।उन्होंने सभी सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।झारखंड एजुकेशन डेवलपमेंट एंड चैरिटेबल ट्रस्ट केयर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ट्रस्ट क्षेत्र के हजारों छात्र छात्राओं के भविष्य को संवारने का काम किया है।सेमिनार को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार,सुमित सिंह, सुनीता कुमारी,चंदन कुमार यादव, राहुल चौहान,मुस्कान कुमारी,बबली कुमारी,मंजू कुमारी,बालिमा कुमारी, सनी शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button