गोड्डा

ललमटिया में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर। ललमटिया थाना क्षेत्र के ललघुटवा गांव में स्थानीय पुलिस ने फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।
ललमटिया थाना पुलिस के अनुसार आरोपी अकतर अंसारी, पिता उस्मान अंसारी, लंबे समय से फरार चल रहा है। कई बार नोटिस और वारंट जारी किए जाने के बावजूद आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।
थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 39/2014 के तहत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 399/402 के तहत आरोपी के खिलाफ इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button