अमेठी
युवाओं ,जन प्रतिनिधियो, समाजसेवियों ने भाजपा नेता का मनाया जन्म दिन
भाजपा नेता का केक काटकर मनाया जन्मदिन, की लंबी उम्र की कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के जन्मदिन के अवसर पर उनकी गैर मौजूदगी में युवाओं,जन प्रतिनिधियों , समाजसेवियों ने उनके जन संपर्क कार्यालय में केक काट कर उनका जन्म दिन मनाया।अमेठी के दुर्गापुर रोग स्थित जन संपर्क कार्यालय में लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे थे, सैकडो लोगों ने केक काटने के साथ ही मिठाईयां बांटी और अमरेंद्र सिंह पिंटू की दीर्घ आयु की कामना की।
इस मौके पर युवाओं ने पिंटू की जम कर तारीफ की और कहा कि गरीब हो या अमीर सभी के साथ बराबर का भाव रखते हैं। सभी के सुख-दुख में भागीदार बनते हैं पिंटू भैया हम सब युवाओं की ताकत और मार्ग दर्शक है हम सभी युवा उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हैं।इस मौके पर सुभाष आचार्य जी, अनुज आचार्य, आनंद शुक्ला आचार्य टीकरमाफी, संजय सिंह मुन्ना प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर, डंपी सिंह ,राजेश सिंह कोरारी, मनोज तिवारी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा अमेठी, भूपेंद्र मिश्र मंडल महामंत्री भाजपा अमेठी,मुन्ना सिंह टीकरमाफी, विजय गिरी,चंद्रिका यादव बीडीसी,छविलाल सरोज,रितेश सिंह खदरी, करन मौर्य, अशोक मिश्र प्रधान प्रतिनिधि घाघूघार,
राजपाल सरोज, रणविजय सेमरा, विक्रम सिंह सोनाली कला, ईश्वर चंद कोरी टिकावर, गिरीश सिंह टिकावर,कमल शुक्ल धोए, बृजेश सिंह रायपुर फुलवारी, अजय यादव हथकिला, शिवम सिंह मवईया, शिवा सिंह संग्रामपुर, दुर्गेश पासी सुबेदार का पुरवा,अभिषेक शुक्ल चतुर्भुज पुर, अनुजेंद्र मिश्र सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


