खैरथल में योगदिवस पर सैकडों लोगों ने किया योग
राजकीय सीनियर स्कूल में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : अंतराष्टीय योग दिवस पर खैरथल में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे विधार्थियों, कर्मचारियों ,भाजपा संगठनो सहित सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम का शुभारंभ योग दिवस प्रभारी एवं आवासन मंडल राजस्थान की आयुक्त रश्मि शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को योग को जीवनशैली में अपनाने की शपथ दिलाई और कहा,”योग केवल शरीर का नहीं, मन और आत्मा का भी शुद्धिकरण है — यह भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है।”
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस संदेश भी लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया, जिसे उपस्थितजनों ने एकाग्रता से सुना। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने भी सभी नागरिकों को योग के फायदों को बताते हुए योग को जीवन मे अपनाने पर बल दिया। ।इस मौके पर व्यापार कमेटी की ओर से छाछ की थैलियां वितरण की गई
इस दौरान श्रीमती रश्मि शर्मा कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड , प्रभारी सचिव योग दिवस कार्यक्रम जिला खैरथल तिजारा , जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार ,एडीएम शिवपाल जाट एडिशनल एसपी खैरथल रतन लाल भार्गव चीफ इंजीनियर धर्मेंद्र यादव भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी टिल्लू भाई किसान नेता तहसीलदार मुकेश वर्मा जिला खेलअधिकारी हरवीर भड़ाना, आयुक्त मुकेश शर्मा मनीष शर्मा अध्यक्ष अनिल मांधू अनुराग कौशिक तरुण दुलानी धर्मेंद्र लोढ़ा हरिओम योगाचार्य ध्रुव उपाध्याय अध्यक्षता पुष्करणा समाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे



