ललितपुर

दुर्गा पाण्डाल में हवन-पूजन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

दोनों पक्षों में जमकर हुयी मारपीट, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू नगर के रामराजा रेजीडेंसी में रखी मां भगवती के पाण्डाल में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। अब नेहरू नगर चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से रेजीडेंसी में रहने वाली प्रभा समेले पत्नी कैलाश समेले ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा नवदुर्गा पूजन के लिए झांसी से पं.सुरेश कुमार को बुलाया था। जब पण्डितजी पूजन-हवन कार्य करा रहे थे, तब शशांक दुबे पुत्र प्रमोद दुबे एवं उनकी बहन पूजा दुबे पाण्डाल में आकर गालियां देने लगे और झांसी से आये पण्डितजी को मारने एवं भगाने की बात कहने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुये डण्डा मार दिया, जिसे उनके बायं हाथ में चोट लग गयी। मौके पर सोमेश समेले, कैलाश समेले, प्रभात चतुर्वेदी पुत्र आनंद स्वरूप, शिवम जैन पुत्र राकेश जैन, विनय रजक पुत्र वृन्दावन व हरिश्चंद्र पुत्र ग्याप्रसाद ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पूजा पत्नी प्रेमनारायण पुत्री प्रमोद दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता व भाई शशांक दुबे मां दुर्गा की मूर्ति जो कि रामराजा रेजीडेंसी पर स्थित है पर पण्डित थे। बताया कि मां दुर्गा की पूजा व देखभाल प्रथम दिवस से ही कर रहे थे। बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे वह अपने परिजनों के साथ मां दुर्गा के पूजन में पहुंचे तो वहां मौजूद प्रभात चौबे, कैलाश समेले, प्रभा समेले, सोमेश समेले ने पं.सुरेश पस्तोर को बुला लिया। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट करते हुये उसे व उसके भाई को घायल कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि उसके पास वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button