बरेली

जितेन्द्र मिश्रा 11वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष                       

हरीश मौर्य बने सचिव 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     

बरेली : कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के चुनाव में आज चुनाव अधिकारी बरेली ट्रेड यूनियंस फैडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा के द्वारा मतदान के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि जितेंद्र मिश्रा को 11वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और सचिव पद पर हरीश मौर्य तथा कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध तेजपाल को चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के दौरान हुई बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों के विरोध के बाद भी कर्मचारियों के विश्वास की जीत है यह मेरी प्राथमिकता रहेगी कर्मचारियों के हितों और बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मुहिम पर संघर्ष। कालेज प्रशासन और कालेज प्रबंधन सभी के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा। शीघ्र ही शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।‌इस अबसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरीशंकर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव में जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर कर्मचारी हितों में काम करेंगे !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button