गाजियाबाद

लग्जरी कार में हरियाणा मार्का शराब की तस्करी

दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : टीला मोड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में दिल्ली के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हरियाणा मार्का देशी और अंग्रेजी शराब के 1,250 पव्वे बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार डीएल 3सीबीए 8177 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से हरियाणा मार्का देशी शराब के करीब 1,000 पव्वे और अंग्रेजी शराब के 250 पव्वे बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी व्यक्ति के कहने पर कार को एक स्थान पर पार्क करते थे। इसके बदले उन्हें करीब पांच हजार रुपये मिलते थे।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद शराब किसकी थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही बरामद कार के स्वामित्व और उसके इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button