शामली

फैसले के बहाने बुलाकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

हत्या की कोशिश का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना।  क्षेत्र के गांव जिजौला में फैसले के बहाने बैठक पर बुलाकर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने कई लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव जिजौला निवासी अथर हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह को उसकी मां प्रवीण और दो बहनों पर कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर गांव के सद्दाम, आदिल, आमिर व नाजिम के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर मां और बहनों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में चौसाना चौकी पर शिकायत दी गई थी।
अथर ने बताया कि, पूर्व प्रधान मोहम्मद हसन ने फोन कर उसे अपनी बैठक पर फैसले के लिए बुलाया। शाम करीब पांच बजे वहां पहुंचने पर सरफराज, हंसराज, राशिद, वाजिद, जीशान, शादान समेत अन्य लोग पहुंचे और चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पूर्व प्रधान पर हमले की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button