बरेली
इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित कार्य योजना के अनुसार पहल विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के बाद आज 11 अगस्त 2026 को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज_ में जनपद स्तरीय तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को दर्शाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।




