शामली

वन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

चौसाना। गांव टोडा में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खसरा संख्या 593 की भूमि पर विपक्षी पक्ष कब्जा कर कृषि कार्य कर रहा है।

ग्राम टोडा निवासी सतेन्द्र पुत्र इकबाल ने एसडीएम ऊन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजा टोडा में खसरा संख्या 593 की करीब 12 बीघा भूमि वन विभाग की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि समेत करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं और भूमि को अपनी बताते हैं।
मामले की शिकायत पूर्व में भी की गई थी। इसके बाद हल्का लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि विपक्षी वन विभाग की भूमि पर कृषि कार्य नहीं कर रहे हैं। हालांकि शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि खसरा संख्या 593 की भूमि आखिर किस विभाग के नाम दर्ज है और उस पर किसका अधिकार है।
सतेन्द्र ने एसडीएम से खसरा संख्या 593 की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने, भूमि के वास्तविक स्वामित्व का पता लगाने तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाए तो भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button