बिजनौर

बसपा की एक दिवसीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर । बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में दिलीप कुमार उर्फ पिंटू जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं नंदराम प्रजापति जिला महासचिव के संचालन में एक दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह ,डॉक्टर कमल राज, धनीराम सिंह पूर्व मंत्री मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नाजिम अहमद अल्वी, रोहिताश कुमार ,जिला उपाध्यक्ष अकील अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, डॉक्टर शमशाद, कार्मेंद्र सिंह, सुभान अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कविराज व समर सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह ने जिला स्तरीय समीक्षा करते हुए पार्टी की नीतियों को बताया तथा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने तथा बहन कुमारी मायावती जी को उत्तर प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। धनीराम सिंह पूर्व मंत्री ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती से बना लें तो कोई ताकत बीएसपी को हरा नहीं पाएगी ।डॉक्टर कमल राज ने बताया कि बीएसपी सर्व समाज की पार्टी है ।सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करती है ।इसमें सभी वर्गों का सम्मान है। भाईचारा बनाकर बीएसपी की सरकार बनाने का आह्वान किया ।विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह, संजीव कुमार सैनी ,महेंद्र सिंह , गिरीशचंद्र ,नसीमुद्दीन अंसारी, धर्मपाल सिंह ,परम सिंह प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रवि, संजय पाल, पवन कुमार, अर्जुन सिंह राव ,नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार रवि ,वीर सिंह, बलवंत सिंह, विधानसभा कमेटी, भाईचारा कमेटी,बामसेफ, बीवीएफ के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी को छोड़कर साजिद कसार ,सुनील कुमार प्रजापति, प्रशांत कुमार पोसवाल, आदित्य कुमार, कार्तिक कुमार ,रिंकू कुमार ,मोहित कुमार, नौभार सिंह ,मोहन सिंह, सतपाल आदि एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर विकास ठाकुर,रिंकू त्यागी, राकेश सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू एवं जिला प्रभारी नाजिम एवं अल्वी तथा जिला कमेटी के पदाधिकारीयों ने फूलमाला पहनाकर सभी महानुभावों का भव्य स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button