उत्तरकाशी

नौगांव के ग्राम तिया की ठाकरा नहर के क्षतिग्रस्त व मरम्मतीकरण की माँग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी :  जनपद उत्तरकाशी में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तिया के इंटर कॉलेज कलोगी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्याम डोभाल, अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता गुड्डी देवी ग्राम तिया द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया कि जिस पर अपर सचिव नवनीत पांडेय द्वारा अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धनीराम थपलियाल ग्राम तिया द्वारा ठाकरा नहर के क्षतिग्रस्त और मरम्मतिकरण की समस्या से अवगत कराया जिससे कृषि सिंचाई नहीं हो पाती जिस पर अपर सचिव द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला को तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सोवन सिंह राणा ग्राम पालुका द्वारा कुआं कफनोल मोटर मार्ग पर धारी बाजार में अपने मकान के आगे मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिस पर अपर सचिव द्वारा अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़कोट को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायत में SECC सूची का सर्वे कराकर संशोधन की मांग की जिस पर अपर सचिव द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

न्याय पंचायत तिया में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 05 लोगो के आय,जाति,स्थाई, हैसियत प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 03 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी, पंचायतीराज विभाग द्वारा 08 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 40 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग द्वारा 11, समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 147 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी, सहकारिता विभाग द्वारा 65 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 48 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन, डेयरी विभाग द्वारा 92 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 50 को कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा , विजय बधानी, संजय थपलियाल, ग्राम प्रधान तिया रीना बहुगुणा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर सचिव नवनीत पांडेय, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. एचएस बिष्ट सहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button