बरेली
शहीद दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा नगर के पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया आज के ही दिन सन् 1948 को सत्य अहिंसा के पुजारी श्री गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस दौरान शिक्षक राजेन्द्र सक्सेना, खूबकरन लाल, दिव्य मोहन भटनागर,दीपिका बनर्जी, सुलभ अग्रवाल ममता शंखधार , रूबी गंगवार,शीतल साहू, सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



