रामपुर शाहबाद
जीएसटी टीम की सूचना पर मोहल्ला खटपुर में धड़ाधड़ गिरे शटर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।अक्सर सरकारी गाड़ी सामने देख कर लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त करने लगते हैं और सरकारी गाड़ी के क्षेत्र में आने मात्र से ही व्यापारियों में एक भय व्याप्त हो जाता है। शुक्रवार के दिन शाम लगभग 4 बजे उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई एक गाड़ी जब मोहल्ला खटपुर में पहुंची तब मोहल्ला खटपुर के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराना प्रारंभ कर दिये। बाद में पता चला कि जीएसटी की टीम थी जो अपने किसी एक निश्चित व्यापारी के पास आकर अपनी रिपोर्ट लेकर वहां से चली गई। टीम के वहां से जाने के पश्चात व्यापारियों ने अपने शटर धीरे-धीरे उठाना प्रारंभ कर दिए शाम को प्रतिदिन की तरह व्यापारियों ने अपना व्यापार किया।


