अमरोहा

संचारी रोग नियंत्रण अभियान हसनपुर में 700 छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली स्वच्छता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : सुखदेवी इंटर कॉलेज से गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश बाबू और कोतवाली हसनपुर के सब इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया
रैली में लगभग 700 छात्र छात्राओं ने भाग लिया यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुराना डाकघर पुराना स्टेट बैंक चौराहा अंबेडकर पार्क और मनापुर मोहलला होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई
प्रधानाचार्य मुकेश बाबू ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक करना है छात्राओं ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और घरों के आसपास गंदा पानी न जमा होने देने की सलाह दी
कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए
विशेषज्ञो के अनुसार घरेलू मक्खी संचारी रोगों का प्रमुख वाहक है मक्खिया मल कचरा और जानवरों के शवो पर अंडे देती है और अपने पैरों तथा शरीर पर रोगाणुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती हैं रोगों से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं भोजन को सुरक्षित तरीके से तैयार करें
खाना बनाते समय बार-बार हाथ धोएं फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोएं फ्लू और मेनिनजाइटिस जैसे संचारी रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण करवाए रैली में विद्यालय का समस्त स्टाफ और आलोक कुमार अनुराग कुमार यादव ऋषिपाल आज़म अली खान रोहित गहलोत आभा देवी मुकेश कुमार विपिन और विक्रम सिंह और सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button