कैराना

गोकशी की तैयारी में पुलिस पर फायरिंग

फरार आरोपित छुरी समेत गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। जहानपुरा रोड स्थित बेरी के बाग में गोकशी की तैयारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध छुरी बरामद की है। प्रकरण में एक अन्य वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को कैराना पुलिस को जहानपुरा रोड स्थित बेरी के बाग में कुछ लोगों द्वारा गोकशी की तैयारी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दो आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे थे।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कैराना को निर्देश दिए थे। इसके बाद वांछित आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया। इसी क्रम में छह सितंबर की रात अपराधियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने मौमीन पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम भोपुरा, थाना दोघट, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक,मामले में फरार चल रहे शहजाद पुत्र मुस्तकीम निवासी हाजीपुरा, थाना कोतवाली शामली की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button