कानपुर

डी पी एस कल्याणपुर में पैनोरमा 2025 का शानदार आगाज  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव पैनोरमा 2025 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित इस मेगा इवेंट का इस वर्ष का विषय है स्वर देशी के शिक्षा कला के संग जिसका उद्देश्य छात्रों को भारतीय स्थानीय संस्कृति, इतिहास,कला और साहित्य से जोड़ना है। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल सी.सी. नाग ने साभार ग्रहण किया उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अपनी अग्रिम शुभकामनाएँ दी एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश वंदना प्रस्तुत की गई और प्रधानाचार्या डॉ रिचा प्रकाश जी ने पैनोरमा 2025 के नवीनतम संस्करण के आगाज की घोषणा की। इस मेगा इवेंट की थीम से लेकर रूपरेखा तैयार करने और इस मूर्त रूप देने तक में टीम के सदस्यों की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है अतः सर्वप्रथम तो इवेंट का संचालन करने वाली कोर टीम के सदस्यों का परिचय दिया गया। यह एक गौरव का क्षण था जो इस बात का सूचक था कि डी. पी. एस कल्याणपुर अपने विद्यार्थियों में शिक्षण कौशल के साथ प्रबंधन कौशल एवं उत्तरदायित्व निर्वहन की कला व कौशल का विकास भी करता है। एन जी ओ आशा की किरण के बच्चों ने सामाजिक संदेश देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद न्यायार्थ सभा के माध्यम से विद्यार्थियों ने तर्क-वितर्क और सही निर्णय लेने की सीख दी और ज्वलंत मुद्दों पर निष्पक्ष राय अभिव्यक्त की। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्रों ने दुनिया को समझने की क्षमता दिखाई। समारोह के प्रथम दिवस यह क्षण सबसे अधिक जोश, उत्साह और रोमांच से लबरेज कर देने वाला था जब फ्लैश मॉब की प्रस्तुति की गई। गीत संगीत, एक साथ थिरकते कदम, रिदम और सिंक्रोनाइजेशन की अ‌द्भुत मिसाल था फ्लैश माँब जिसने वातावरण में उत्साह का रंग भर दिया। वहीं शाम के सत्र का मुख्य आकर्षण था शिक्षा में बेहतरीन एवं सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना। लगातार कई वर्षों तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ब्लू टाई और ब्लू ब्लेजर से सम्मानित किया गया। कक्षा 10 और 12 के शत-प्रतिशत अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा,समूहगान और मनमोहक नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों का मन जीत लिया। सुपर हाउस ग्रुप के सी. एम. डी. मुख्तारुल अमीन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास,संस्कृति और अनुशासन का विकास करते हैं एवं एजूकेशन ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन शाहिना अमीन की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह में चार चाँद लग गए। वही विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि पैनोरमा विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को सामने लाता है और नए अवसरों का मार्ग खोलता है। पहले दिन की सफल शुरुआत ने पूरे विद्यालय में नई ऊर्जा भर दी और आने वाले दो दिनों के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है। दिन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत कौर प्रधानाचार्या एलन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी,नीति खन्ना प्रधानाचार्या डी.पी.एस. उन्नाव, डॉ. शबाना अरोड़ा प्रधानाचार्या एलन हाउस स्कूल खलासी लाइन,मीडिया प्रभारी फरहान अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button