नेहरों की ढाणी ठीकरिया में गिरी आकाशीय बिजली
दो पशुओं की हुई मौत, एक महिला हुई ; अचैत मौके पर पहुंचा प्रशासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। ग्राम पंचायत चौमूपुरोहितान के राजस्व ग्राम नेहरों की ढाणी में शनिवार दोपहर में बारिश व गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जानकारी के अनुसार नंदाराम गुर्जर पिता रामनाथ के घर के सामने पेड़ों के नीचे करीब एक दर्जन पशु बंधे हुए थे। बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस व एक गाय की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। किसान नंदाराम गुर्जर ने बताया कि करीब पांच सात माह पहले ही सीकर से गाय लेकर आया था। जो कि आकाशीय बिजली गिरने से दोनों पशुओं की मौके पर मौत हो गई। पशु विभाग की टीम मृतक पशुओं का जोहड़े में पोस्मार्टम किया। इसके बाद परिजनों ने मृतक पशुओं को जमीन में दफना दिया गया। राकेश कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत ठीकरिया के वार्ड 11 ,मीणों के मौहल्ले में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ तेज गरजन के साथ पास में ही आकाशीय बिजली गिरी थी। सुमन देवी पति अशोक कुमार मीणा की पत्नी घर के हॉल की खिडक़ी के पास बैठी थी। इतने में ही अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अचेत हो गई । जिसको उप जिला अस्पताल पलसाना ले जाया गया। जिसका उपचार कर छुट्टी दे दी गई। फिर दूसरे दिन ठीकरिया पीएचसी में ईलाज करवाया गया। अशोक मीणा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से घर की वायरींग व कूलर, दो पंखे, टीवी खराब हो गये।





