उत्तरकाशी

न खाऊंगी ,न खाने दूंगी के संकल्प साथ भष्ट्राचार खिलाफ लडूंगी :महेन्द्री पँवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी :  विकासखंड के डोभाल गांव की महिला प्रधान महेंद्री पंवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे जायका एप्पल मिशन का वास्तविक लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।

महिला प्रधान महेंद्री पंवार ने अपने लेटर पैड पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं देहरादून और दिल्ली जाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात रखी।

महेंद्री पंवार का कहना है कि “ना खाऊंगी और ना खाने दूंगी” के संकल्प के साथ वह भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी अपनी कुर्सियों पर बैठे हुए हैं ।

और किसानों की समस्याएं सुनने को भी तैयार नहीं हैं। उद्यान विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।

महिला प्रधान ने मांग की है कि जायका एप्पल मिशन की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि वास्तविक लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंच सके।इस मामले ने जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button